CMS छात्रा को 1,40,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

जिया कपूर को 1,40,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप।

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की छात्रा जिया कपूर को अमेरिका की ओहियो वेस्लेयन यूनिवर्सिटी द्वारा 1,40,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु आमंत्रित किया गया है। जिया को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इसके अलावा, अमेरिका व आस्ट्रेलिया के कई अन्य विश्वविद्यालयों ने भी इस मेधावी छात्रा को स्कॉलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया है। जिया ने इस सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण व ईश्वरीय शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है।


प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों मेंउच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 से अधिक छात्रों नेअमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों केख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफटेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्डयूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुरआदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

(हरि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button