कारागार राज्यमंत्री की अगुवाई में 136 कैदी रिहा

कारागार राज्यमंत्री की अगुवाई में प्रदेश के 136 कैदी रिहा।रिहा हुए कैदियों के परिवार में खुशी का माहौल।

राकेश यादव

लखनऊ। कारागार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति की अगुवाई में प्रदेश के 48 कारागारों से कुल 136 बंदियों की रिहाई करवाई गयी। उन्होंने इन बंदियों पर लगे जुर्माने की धनराशि 875967.54 रुपये की व्यवस्था विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से करवायी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जेलों में अर्थदण्ड न चुका पाने के कारण बंद इन कैदियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इनके रिहाई के लिए प्रयास किये गये और इसमें प्रदेश के विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मानवीय कार्य मेरे कार्यकाल के दौरान आगे भी होते रहेंगे।


श्री प्रजापति ने बताया कि कारागार में बन्द इन बंदियों की विभिन्न जेलों से समुचित रिहाई कराने के लिए विडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जेल अधीक्षकों को निर्देश दिए गये और इसके बाद शाम चार बजे न्यायिक प्रक्रिया के तहत समुचित कार्यवाही करते हुए इन बंदियों की रिहाई की प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने बताया कि सभी बंदियों की रिहाई से उनके परिवार एवं आश्रितों में खुशी का माहौल है और उन्होंने सरकार की इस लोक कल्याणकारी कार्य की सराहना की है।कारागार मंत्री ने बताया कि गोरखपुर रेंज की छह जेलों से आठ, बरेली रेंज की छह जेलों से 13, आगरा रेंज की सात जेलों से 22, अयोध्या रेंज की पांच जेलों से दस, मेरठ रेंज की पांच जेलों से 17, वाराणसी रेंज की चार जेलों से 20, कानपुर रेंज की आठ जेलों से 19, प्रयागराज रेंज की चार जेलों से 18 एवं लखनऊ की तीन जेलों से नौ कैदी रिहा किये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button