रैन बसेरे तत्काल क्रियाशील कर दिये जायें

विगत कुछ दिनों से प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर तापमान में कमी तथा बढ़ती ठंड के दृष्टिगत मुख्य सचिव द्वारा विस्तृत दिशा-निर्गत जारी।
प्रदेश के सभी मण्डलायुक्त एवं जिलधिकारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायें
समस्त रैन बसेरे तत्काल क्रियाशील कर दिये जायें।
मजिस्ट्रेट व पुलिस से पेट्रोलिंग कराकर सुनिश्चित किया जाये कि कोई व्यक्ति खुले में न लेटे
वास्तविक जरूरतमन्दों को जन प्रतिनिधियों के सहयोग से कम्बल वितरण व अलाव जलाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये।


लखनऊ, मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने विगत कुछ दिनों से प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर तापमान में कमी तथा बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुये समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को परिपत्र के माध्यम से विस्तृत दिशा-निर्गत किये हैं।
उक्त परिपत्र में उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि सभी रैन बसेरा तत्काल क्रियाशील कर दिये जायें तथा सार्वजनिक स्थानों जैसे-सड़क, पटरी, अस्पताल, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, सार्वजनिक बाजार इत्यादि में कोई भी असहाय व्यक्ति खुले में न लेटे।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नगर में एक मजिस्ट्रेट और एक पुलिस अधिकारी को नामित किया जाये, जो पेट्रोलिंग कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई व्यक्ति खुले में न लेटे और यदि कोई व्यक्ति खुले में लेटे पाया जाये, तो उसे रैन बसेरा में पहुंचा दिया जाये।
उन्होंने कहा कि वास्तविक जरूरतमन्दों को कम्बल वितरण कराने की व्यवस्था भी की जाये। इस कार्य में मा0 जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता सुनिश्चित करायी जाये। ठंड बढ़ने पर विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की भी व्यवस्था की जाये।
मुख्य सचिव ने मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को जारी निर्देशों में कहा कि ठंड से बचाव हेतु इन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button