भाजपा के 100 दिन सिर्फ नफ़रत के नाम-राजभर

भाजपा ने 100 दिन सिर्फ नफरत फैलाने का काम किया।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि योगी सरकार के 100 दिन पर बोला है कि 100 दिन में योगी जी एक काम बता दें। उन्होंने कहा है कि इन 100 दिनों में भाजपा ने हर दिन नफरत की भाषा बोलने का काम किया है। गरीबों को राशन देकर कामचोर बनाया जा रहा है। उन्हें शिक्षा, रोजगार से नहीं जोड़ा जा रहा है। बड़ा आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव में राज्य कर्मचारियों द्वारा भाजपा के पक्ष में वोट नहीं देने के कारण जनवरी महीने का उनका महंगाई भत्ता अभी तक नहीं दिया गया है, जबकि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को यह भत्ता मार्च महीने में ही दे दिया है।


100 दिन की उपलब्धियां यह है कि थाना, तहसील, ब्लाक हर जगह अधिकारी खुलेआम लोगों का शोषण कर रहे हैं। काम के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। छुआछुत के कारण दलित का बेटा सामान देने पहुंचता है तो लखनऊ में उसके साथ कैसा व्यवहार होता है पूरी दुनिया ने देखा। आज तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रदेश सरकार से सवाल किया है कि राजधानी लखनऊ में एक काम बता दें जो उन्होंने पूरा किया है। राजधानी में कांग्रेस, सपा और बसपा के ही काम दिखते हैं। राजभर ने कहा कि 2024 में अखिलेश यादव के साथ ही वह रहेंगे। वही आमचुनाव में प्रदेश में विपक्ष का इंजन होंगे। एक बार फिर कहा कि अखिलेश यादव के साथ ही उनकी पार्टी के सभी नेताओं को क्षेत्र में निकलना होगा। 2024 में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

[/Responsivevoice]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button