08 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन

लखनऊ – सहायक निदेशक (सेवा0) लखनऊ मण्डल सुधा पाण्डेय ने बताया है कि सहायक निदेशक (सेवा0), क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लालबाग, लखनऊ परिसर में दिनांकः 08.01.2021 को प्रातः 10ः30 बजे एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें  (05)-कम्पनियाँ प्रतिभाग कर रही है।


(1)प्रतिभागी कम्पनी का नाम- शिवांगिनी लाॅजिस्टिक, पद-150, पद नाम- पार्सल डिलिवरी ब्वायज फिलिपकार्ट, अभ्यर्थी वर्ग-पुरूष, शैक्षिक योग्यता-एचएससी इंटरमीडिएट, आयु सीमा-18 से 35 वर्ष के मध्य, वेतन प्रतिमाह-10500, कार्यस्थल-लखनऊ।


(2)प्रतिभागी कम्पनी का नाम-जेन्ट एक्वा प्रा0लि0, पद-105, पदनाम-एच0आर0 एक्जीकेटिव,मल्टीटास्किंग एजूकेटिव, एल0जी0ई0, बी0डी0ई0, आर0ओ0 टेक्नीशियन, अभ्यर्थी वर्ग-महिला/पुरूष, शैक्षिक योग्यता-एचएससी/इंटरमीडिएट, आयु सीमा-18 से 32 वर्ष के मध्य, वेतन प्रतिमाह-10500, कार्यस्थल-लखनऊ।


(3)प्रतिभागी कम्पनी का नाम- पुखराज हेल्थकेयर प्रा0लि0, पद-59, पदनाम वेलनेस एडवाइजर, अभ्यर्थी वर्ग-महिला/पुरूष, शैक्षिक योग्यता-एसएससी/हाईस्कूल, आयु सीमा-18 से 25 वर्ष के मध्य, वेतन प्रतिमाह-8000, कार्यस्थल-लखनऊ।


(4)प्रतिभागी कम्पनी का नाम- नेट एम्बिट वैल्यूफस्ट सर्विस प्रा0 लि0, पद-80, पदनाम- फील्ड सेल्स पार्टनर, अभ्यर्थी वर्ग- पुरूष, शैक्षिक योग्यता- एचएससी/इंटरमीडिएट, आयु सीमा-18 से 40 वर्ष के मध्य, वेतन प्रतिमाह-15000, कार्यस्थल-लखनऊ।


(5)प्रतिभागी कम्पनी का नाम- आई0टी0सी0 लि0, पद-08, पदनाम- सेल्स ट्रेनी, अभ्यर्थी वर्ग- महिला/पुरूष, शैक्षिक योग्यता- परास्नातक, आयु सीमा-21 से 27 वर्ष के
मध्य, वेतन प्रतिमाह-20001, कार्यस्थल-लखनऊ।


         उन्होंने बताया कि पूर्ण विवरण विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन विभागीय पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर करना सुनिश्चित करंे, उक्त मेले में sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत तथा आन-लाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी एवं प्रवासी भी प्रतिभाग कर सकेगें। इस हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा। सभी प्रतिभागी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि शासन द्वारा निर्धारित कोविड-19 के गाइडलाईन का अनुपालन करेंगें। परिसर में मास्क लगाकर एवं दो गज की दूरी का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। अन्यथा परिसर में प्रवेश निषेध कर दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button