हमारी एकता हमें एक मजबूत राष्ट्र बनाती है-मुख्य सचिव

74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव द्वारा मुख्य सचिव आवास पर ध्वजारोहण किया गया।आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा आजादी के बाद देश की सीमा और आन्तरिक सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।जवानों के द्वारा देश के प्रति दिये गये बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।भारत एक विशाल विविधता वाला देश है,और हमारी एकता हमें एक मजबूत राष्ट्र बनाती है।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने आज 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव आवास पर ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के उपरान्त मुख्य सचिव ने अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि सेना के जवानों के द्वारा देश के प्रति दिये गये बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा आजादी के बाद देश की सीमा और आन्तरिक सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले सेनानियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की सीमा की सुरक्षा सेना के जवानों एवं आन्तरिक सुरक्षा पुलिस बल के कंधों पर निर्भर करती है।  
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास एवं समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण तथा मुख्य धारा में उसकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि भारत एक विशाल विविधता वाला देश है, और हमारी एकता हमें एक मजबूत राष्ट्र बनाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करते हुए आम-जनमानस की समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि समाज के वंचित लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराकर उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित करें।
मुख्य सचिव ने अपने विचारोें को व्यक्त करने के उपरान्त सभी को धन्यवाद करते हुए जय हिन्द! वन्दे मातरम! से अपने सम्बोधन को समाप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button