सपा ने गठित कि जांच कमेटी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार “बीएचयू अस्पताल वाराणसी” में भर्ती बालिका के परिवार से मिलने हेतु 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल दिनांक 05 अक्टूबर 2020 को बीएचयू अस्पताल पहुंचकर जानकारी कर रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में प्रस्तुत करेगा।

   प्रतिनिधिमण्डल के सदस्य है शालिनी यादव पूर्व प्रत्याशी लोकसभा क्षेत्र वाराणसी, सर्वश्री मनोज राय धूपचण्डी पूर्व राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त), आनन्द मोहन यादव ‘गुड्डू‘ पूर्व प्रत्याशी, सुजीत यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी वाराणसी, विष्णु शर्मा महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी वाराणसी एवं कामेश्वर दीक्षित (किशन) जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा वाराणसी।

अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जनपद भदोही के थाना गोपीगंज के अन्तर्गत ग्राम तिवारीपुर में दलित नाबालिग बेटी के साथ हुए गैंगरेप के बाद 01 अक्टूबर 2020 को हत्या की जानकारी एवं घटना की जांच हेतु पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है जो दिनांक 05 अक्टूबर 2020 को ग्राम तिवारीपुर जनपद भदोही पहुंचेगी।

 जांच कमेटी के सदस्य है बालविद्या विकास यादव जिलाध्यक्ष भदोही, जाहिद बेग पूर्व विधायक, मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी पूर्व जिलाध्यक्ष,राम किशोर बिन्द पूर्व विधायक एवं मधुबाला पासी पूर्व विधायक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button