Thursday, April 16, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश सपा की किसान टैंक्टर रैली पर प्रशासन की नजर

सपा की किसान टैंक्टर रैली पर प्रशासन की नजर

230

सपा की किसान टैंक्टर रैली पर लगी प्रशासन की नजर सड़को पर पुलिस का पहरा कई नेता हुये भूमिगत।

राम जनम यादव

अयोध्या- किसान बिल के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी व किसान समन्वय समिति द्वारा प्रस्तावित अलग अलग टैंक्टर रैलियो पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। टैंक्टरो पर समर्थको के साथ तारुन सपा कार्यालय की ओर कूच कर रहे 276 गोसाईगंज के पूर्ब सपा विधायक अभय सिंह को प्रशासन ने उनके राजेपुर आवास पर ही रोककर तारुन सपा कार्यालय पर आने से रोक दिया है।

इसके अलावा पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष सियाराम निषाद तथा किसान समन्वय समिति के अध्यक्ष पूर्ब नगर पंचायत बीकापुर के चेयरमैन रहे मयाराम वर्मा को उनके आवास पर होम अरेस्ट कर पुलिस ने रैली स्थल पर जाने से रोक दिया है। रैली पर रोक को तारुन थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ल व हैदरगंज थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा पूरे दलबल के साथ सड़को पर रैली रोकने को निगरानी बरत रहे हैं। सूत्रों द्वारा पता चला है कि आंदोलनकारी प्रशासन के पहरे को चकमा देकर रैली स्थल तक पहुँचने का प्रयास कर सकते हैं। जो टैंक्टर कि जगह अन्य वाहनों का कर सकते है प्रयोग।इधर टैंक्टर रैली ने गणतंत्र दिवस फीका कर दिया।

भाजपा सरकार का विरोधी पक्ष के नेताओं पर दमन जारी।बस्ती में किसानों के समर्थन में निकलने वाली ट्रैक्टर रैली के कार्यक्रम से पहले सपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा।निंदनीय! भाजपा चाहे कितना अत्याचार कर ले लेकिन समाजवादी किसानों का समर्थन करते रहेंगें।