विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान

विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान(01 जुलाई 2020 से 31 जुलाई 2020 तक)

अयोध्या, आज दिनाॅक 21 जुलाई 2020 को मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 घनश्याम सिहं ने बताया कि संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण कायम करने हेतु शासन व उच्चधिकारियों से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में नगर निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत/ब्लाॅक के सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो से सम्बन्धित ग्रामों/मोहल्लों में अभियान से सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियाॅ सम्पन्न करायी गयी। नगर निगम अयोध्या के अन्तर्गत वार्ड रेलवे कालोनी,नाका हनुमानगढी,एवं स्वर्गद्वार में नगर निगम , जिला मलेरिया अधिकारी, एवं फाइलेरिया नियंत्रण इकाई अयोध्या की संयुक्त टीम द्वारा सा्रेतविनष्टीकरण, लार्वारोधी कार्य तथा जनजागरूकता का कार्य सम्पन्न कराया गया। नगर पालिका परिषद रूदौली के वार्ड मालिकजादा बीकापुर नगर पंचायत के वार्ड-तेदुआमाफी प्रथम (सूबेदार का पुरवा) गोसाईगंज नगर पंचायत के वार्ड-तेलियागढ दक्षिणी,कटरा दक्षिणी भदरसा नगर पंचायत के वार्ड-बाबू साव का पुरवा आदि सम्बन्धित उपर्युक्त नगर पंचायत के वाडों में जनजागरूकता, सा्रेतविनष्टीकरण, कचरा निस्तारण एवं लार्वा रोधी का कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराया गया, एवं उक्त नगर निगम एवं नगर पंचायत के क्षेत्र में शाम को फागिग कार्य भी कराया जायेगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत आने वाले सभी विभागों की संयुक्त टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र/ब्लाॅक मसौधा के ग्राम-मिर्जापुर माफी, मिल्कीपुर के ग्राम-सेवरा रूदौली के ग्राम-रहीमगंज, सोहावल के ग्राम-सुरवारी अमानीगंज के ग्राम गोरौली मयाबाजार के ग्राम-काजीपुरमाझा, तारून के ग्राम-भवानीपुर, मवई के ग्राम-सुनबा, हैरिग्टनगंज के ग्राम निमडी, बीकापुर के ग्राम-बछरामपुर, पूराबाजार के ग्राम-कुसमाहा आदि में समस्त आवश्यक कार्यवाही सम्पन्न करायी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button