मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के पर्यावरणीय लाभ एवं कृषकों की आय में वृद्धि के दृष्टिगत वर्ष 2020-21 में 25 करोड़ पौधरोपण हेतु प्रदेश के समस्त शासकीय विभागों/मा0 न्यायालय परिसरों/कृषकों/संस्थाओं/व्यक्तियों/निजी एवं शासकीय शिक्षण संस्थाओं/भारत सरकार के विभाग एवं उपक्रम/स्थानीय निकायों यथा ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका परिषद, प्राधिकरण आदि/रेलवे/रक्षा/औद्योगिक इकाइयां/सहकारी समितियां एवं अन्य को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं उद्यान विभाग की पौधशालाओं से निःशुल्क पौध उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके अतिरिक्त वृक्षारोपण में यूकेलिप्टिस (सफेदा) एवं पाॅपलर के वृक्ष यदि कृषक को उपलब्ध कराये जाते हैं, तो विभाग द्वारा निर्गत शासनादेश संख्या 78 दिनांक 26.04.2016 में निर्धारित दर पर उपलब्ध कराये जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया है।
Related Articles
Lucknow बनेगा फूड प्रोसेसिंग का नया हब, योगी सरकार स्थापित करेगी प्रदेश का पहला NIFTEM सैटेलाइट सेंटर
November 22, 2026
UP में भूमि सर्वे का दायरा बढ़ा, 10 शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के सामने नई चुनौतियां
November 22, 2026

