रेड ज़ोन में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाए जाने पर विशेष बल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के कार्य में तेजी लाने पर बल देते हुए कहा कि इसके माध्यम से बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है। 

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कोविड अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या में वृद्धि करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानपुर, लखनऊ तथा वाराणसी के कोविड चिकित्सालयों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाए तथा लखनऊ के कैंसर संस्थान में कोविड चिकित्सालय स्थापित किए जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक जनपद में एल-2 कोविड-19 चिकित्सालयों में बिस्तरों की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जनपदों में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के लिए कृषि सम्बन्धी अन्य सामग्री की भी सुचारु व्यवस्था कायम रखी जाए। 

योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिन कुछ क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित होने के प्रकरण की जांच एसटीएफ से कराए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button