रिया चक्रवर्ती का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने शुक्रवार को इस केस में आरोपी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की थी। अब मिल रही जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी रिया चक्रवर्ती का पॉलीग्राफ टेस्ट करवा सकती है। 2-3 दौर की पूछताछ के बाद सीबीआई अब रिया का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी में है। सीबीआई को इसके लिए कोर्ट से इजाजत लेनी होगी और साथ ही रिया से भी इसकी अनुमति लेनी होगी। जानकारी के अनुसार इस केस में अबतक कई बड़े-बड़े खुलासे हो चुके हैं और जैसे-जैसे इस केस में सीबीआई की जांच आगे बढ़ रही है वैसे ही सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी उसमें फंसती नजर आ रही हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब सीबीआई रिया का पॉलीग्राफी टेस्ट करा सकती है। सीबीआई के अधिकारियों में रिया समेत कुछ लोगों के नामों पर टेस्ट कराने को लेकर विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन अगर इस टेस्ट की कोर्ट से अनुमति मिलती है तो सीबीआई रिया चक्रवर्ती समेत लिस्ट में शामिल सभी लोगों को दिल्ली बुलाकर उनके टेस्ट करा सकती है। जानकारों की मानें तो एक-दो दौर की पूछताछ के बाद सीबीआई इस मामल में अंतिम फैसला लेगी। सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती का पॉलीग्राफ टेस्ट करवा सकती हैसीबीआई खबर ये भी है कि आज यानि शनिवार को सीबीआई रिया चक्रवर्ती से फिर पूछताछ करेगी। वहीं सुशांत केस में आए ड्रग्स के मोड़ की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी कभी भी रिया को समन दे सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button