अयोध्या, आज दिनांक 28.08.2020 को धर्मवीर प्रजापति अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड, लखनऊ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार अयोध्या में समस्त उपजिलाधिकारियों एवं जनपद स्तरीय अधिकरियों के साथ माटीकला से जुड़े कानगारों के उत्थान हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, पट्टा आवंटन एवं अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में बैठक की गई,बैठक के पश्चात अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा गठित समूहों के आजीविका संवर्धन हेतु मुख्य विकास अधिकारी, महोदय की विशेष पहल से 25 इलेक्ट्रिक चाक, 5 समूहों को श्री गणेश लक्ष्मी की मूर्ति के सांचे तथा 1 समूह को दिया मेकिंग मशीन जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, निकट- देवकाली मन्दिर सत्यवती सदन देवकाली अयोध्या के प्रागण में प्रदान किया गया । उक्त उपकरण मिलने से समूह की महिलाओं में खुशी की लहर जग गई। महिलाओं द्वारा सरकार को धन्यवाद दिया गया कि इस कोरोना काल में उन्हें जीविका का सहारा मिला है। दिवाली के सीजन में दीपक, मूर्ति एवं अन्य मिट्टी के सामान बनाकर वे अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेंगे। इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक कुमार शर्मा. जिला मिशन प्रबन्धक, सरित वर्मा, सहायक विकास अधिकारी गौतम कृष्ण यादव, परिक्षेत्र एवं जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Popular Posts
अब तक के संक्षिप्त समाचार…
➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राष्ट्रीय सिंधी कॉन्फ्रेंस,कार्यक्रम में मौजूद लोगों का अभिनंदन किया ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि...
Breaking News
गर्मी का कहर:पसीने की धारा में डूबा उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में अप्रैल का अंतिम सप्ताह आग की लपटों भरा साबित हो रहा है। सूरज की तपिश ने आम आदमी को घर की...
त्योहारों पर ‘कल्चरल अटैक’
भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में त्योहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक होते हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में...
संकल्प नहीं व्यवहार चाहिए:पृथ्वी का संतुलन बिगड़ता क्यों जा रहा है?
पृथ्वी का संतुलन बिगड़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण मानव गतिविधियों का अनियंत्रित विस्तार है। तेजी से बढ़ता औद्योगीकरण, अंधाधुंध वनों की कटाई, प्रदूषण...
प्रकृति के साथ संतुलन ही असली विकास
आधुनिकता की तेज़ रफ्तार में हमने विकास को केवल ऊंची इमारतों, उद्योगों और तकनीकी प्रगति तक सीमित कर दिया है, लेकिन असली विकास वह...
पूर्व मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री ने लिया आशीर्वाद
सम्राट चौधरी ने बिहार की सियासत में एक दिलचस्प और सौहार्दपूर्ण संदेश देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद...






















