मऊ में नाव पलटने की दुर्घटना

मुख्यमंत्री ने जनपद मऊ में नाव पलटने की दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के
वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये
मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया,प्रत्येक मृतक के परिवार को 04 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश पीड़ित परिवारों को हर सम्भव मदद उपलब्ध कराई जाए ……. मुख्यमंत्री


लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद मऊ में नाव पलटने की दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री जी ने इस दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को हर सम्भव मदद उपलब्ध कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button