फायर ब्रांड नेता विनय कटियार का 51 किलो की माला से स्वागत

भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत।

जितेन्द्र यादव

अयोध्या, भेलसर लखनऊ से अयोध्या जाते समय भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार का शुक्रवार को भेलसर के कूड़ा सादात गांव के पास भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में 28 साल बाद बीते बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया,जिसमें सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया गया है।सीबीआई कोर्ट की ओर से बरी किए गए आरोपियों में श्री कटियार का भी नाम शामिल है।स्वागत करने वालो में भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्मल शर्मा,प्रधान रणधीर सिंह,विनय वर्मा,आशीष सिंह,अनिल वर्मा,अरविंद कुमार,अनिल वर्मा,मो वसी सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button