Monday, May 18, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या चारा काटने गए किसान की घाघरा में डूब कर मौत

चारा काटने गए किसान की घाघरा में डूब कर मौत

286

अब्दुल जब्बार
अयोध्या, भेलसर पटरंगा थाना क्षेत्र के नियामत पुर गांव में गुरुवार को एक गरीब किसान अपने पशुओ के लिये चारा काटने सरयू नदी के पार गया था। जिसकी नदी में डूब कर मौत हो गयी।सुचना पर पहुँची पटरंगा पुलिस ने शव की काफी खोज बीन की लेकिन पता नही चल सका हैं।जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह पटरंगा थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव निवासी मोल्हे परसाद जो रौनाही के 4 नम्बर तट बंध के पास पशुओ के लिये चारा काटने नदी के पार गया था जो वापस लौटते समय नदी में डूब गया।जिसकी सुचना ग्रामीणों को हुई तो वह घटना स्थल पर पहुँच गए पहले तो ग्रामीणों ने शव को खोजने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण मोल्हे प्रसाद का शव नहीं मिल पाया।पटरंगा एसओ संतोष कुमार सिह से बात की गयी तो उन्होंने बताया की गोता खोरो की मदद से काफी खोजबीन की गयी लेकिन अभी तक शव नहीं मिला है।