गणतंत्र पर्व पर भी भाजपा सरकार का दमन जारी-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज 26 जनवरी 2021 को राज्यभर की सभी तहसीलों पर किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा नेताओं ने ट्रैक्टरों पर समाजवादी पार्टी का झण्डा के साथ तिरंगा राष्ट्रध्वज लगाकर ध्वजारोहण किया।


गणतंत्र के पावन पर्व पर भी भाजपा सरकार का दमन जारी है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, गिरफ्तारी, झूठे मुकदमें लगाने से भाजपा सरकार बाज नहीं आई। राजधानी सहित अनेक जनपदों में भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने वैरीकेडिंग लगाकर रास्ता रोका, कई नेताओं को घर से निकलने नहीं दिया और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वालों पर दमन चक्र चलाया।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में किसान ट्रैक्टर रैली निकाल रहे समाजवादी नेताओं, कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा रोके जाने को निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा भारत भाग्य विधाता के साथ समाजवादी खड़े है। भाजपा चाहे कितना अत्याचार कर ले, लेकिन समाजवादी बिना विचलित हुए उनका समर्थन करते रहेंगे।
बलिया में नेता विरोधी दल श्री रामगोविन्द चौधरी और पूर्व मंत्री श्री नारद राय के साथ जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने ट्रैक्टर रैली निकाली। सुल्तानपुर में लम्भुआ तहसील में धर्मेन्द्र सिंह ने प्रदर्शन किया। आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी विधायक श्री नफीस अहमद ने बिलरिया गंज से महाराजगंज ब्लाक तक ट्रैक्टर रैली निकाली।


आजमगढ़ में पूर्व मंत्री एवं विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, गाजीपुर की सिबराई तहसील में पूर्वमंत्री ओम प्रकाश सिंह, विधायक श्री बीरेन्द्र यादव और रामधारी सिंह जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने रैली निकाली। कानपुर में डाॅ0 इमरान महानगर अध्यक्ष के साथ इरफान सोलंकी एवं अमिताभ बाजपेई एमएलए ने ट्रैक्टर रैली निकाली। इनके अलावा गौतमबुद्ध नगर में जिलाध्यक्ष श्री वीरसेन यादव, अयोध्या सदर में लीलावती कुशवाहा, एमएलसी, बीकापुर तहसील में अभय सिंह पूर्व विधायक, इटावा में गोपाल यादव, मैनपुरी में देवेन्द्र यादव, गोरखपुर में पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, जिलाध्यक्ष रामनगीना साहनी एवं महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने ट्रैक्टर रैली निकाली।
जौनपुर में विधायक एवं पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, विधायक श्री लकी यादव, फिरोजाबाद में दुर्गपाल सिंह यादव ने ट्रैक्टरों के साथ राष्ट्रध्वज फहराया।


सिद्धार्थनगर जनपद की इटवा तहसील पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में टैªक्टर रैली निकली। बिजनौर में श्री मनोज पारस और अयोध्या में पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय, पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय और झांसी में चन्द्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टर रैली हुई बाराबंकी में पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप, विधायक सुरेश यादव, एमएलसी राजेश यादव, हरदोई में ऊषा वर्मा, रायबरेली में जिलाध्यक्ष इं0 बीरेन्द्र यादव, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, एटा में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव, कुशीनगर पडरौना में पूर्णमासी देहाती पूर्व विधायक ने ट्रैक्टर रैली निकाली।


राजधानी लखनऊ में मोहनलालगंज तहसील में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव एवं विधायक अम्बरीष पुष्कर, अमर पाल सिंह ने ट्रैक्टर रैली निकाली और तहसील पर धरना देने के बाद ज्ञापन सौपा। लखनऊ सदर तहसील में महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली पर लाठीचार्ज किया गया। लखनऊ की सभी चारों तहसीलों पर प्रदर्शन हुए। बख्शी का तालाब क्षेत्र में पूर्व विधायक गोमती यादव, विधानसभा अध्यक्ष विदेश पाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा अरविन्द गिरि तथा दिनेश सिंह, विशाल यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।


मलिहाबाद में सुशीला सरोज पूर्व सांसद, इंदल रावत पूर्व विधायक, सी.एल. वर्मा राजबाला रावत, जयसिंह जयंत जिलाध्यक्ष लखनऊ और सरोजनीनगर में अनुराग यादव, शिव शंकर सिंह उर्फ शंकरी सिंह ने ट्रैक्टर रैली निकाली।


बस्ती में जिलाध्यक्ष श्री महेन्द्र यादव को टैªक्टर रैली निकालते समय गिरफ्तार कर लिया गया। फूलपुर इलाहाबाद में श्री रामवृक्ष यादव एमएलसी को बंदी बनाया गया। लखनऊ में वंदना चतुर्वेदी ने बताया कि उन्हें रात से ही घर में कैद कर दिया गया है।


किसानों के साथ तहसील स्तर पर ट्रैक्टरों के साथ जगह-जगह समाजवादी नेताओं ने ध्वजारोहण भी किया। फर्रूखाबाद में डाॅ0 राजपाल कश्यप एमएलसी ने स्कूल में ध्वजारोहण किया। बांगरमऊ, गंज मुरादाबाद ब्लाक के ब्लाक प्रमुख श्री विवेक सिंह पटेल ने रैली निकाली तो सी.ओ. व कोतवाल ने रोकटोक की। कार्यकर्ताओं ने वहां धरना प्रदर्शन किया।


वाराणसी में पूजा यादव, टाण्डा में विशाल वर्मा, सहारनपुर में जगपाल दास गुर्जर, कैसरगंज में रामतेज यादव एवं अम्बेडकरनगर में राममूर्ति वर्मा ने ट्रैक्टर रैली निकालकर ध्वजारोहण किया। जौनपुर में मधुबाला पासी, संतकबीरनगर में संतोष यादव सनी, सीतापुर में राधेश्याम जायसवाल के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। बांदा में बालकुमार पटेल, कुशीनगर में पूर्वमंत्री राधेश्याम सिंह, हापुड़ में तेजपाल प्रमुख, देवेन्द्र जाखड़, फकीरा चौधरी, राम करन निर्मल प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, अमरोहा में पूर्व मंत्री महबूब अली के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। मथुरा में जिलाध्यक्ष श्री लोकमणि जादौन, छाता में श्री प्रदीप चौधरी, गोवर्धन में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ राष्ट्रध्वज फहराया। मेरठ में जिलाध्यक्ष श्री राजपाल सिंह, विधायक श्री रफीक अंसारी आदि को सैकड़ों साथियों सहित हिरासत में लिया गया। ट्रैक्टर रैली को रोका जाना अलोकतांत्रिक है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का आव्हान सफल रहा। और प्रदेश के लाखों किसानों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button