कोरोना पाजिटिव 11 स्थल सील, मजिस्ट्रेट तैनात-डा0 रूपेश कुमार

प्रतापगढ़, नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) की जांच में बैंक ऑफ इण्डिया के सामने लालगंज थाना लालगंज, बीरसिंह पुर भटनी (संग्रामगढ़) थाना संग्रामगढ़, पूरेरामदेव नरहरपुर मंगरौरा थाना कोहड़ौर, खनियापुर मंगरौरा थाना कोहड़ौर, बभनपुर आसपुर देवसरा थाना आसपुर देवसरा, विष्णुपुर कला शिवगढ़ रानीगंज थाना रानीगंज, पूराडीह हरिहरगंज रानीगंज थाना रानीगंज, पूरेनेमधर पूरे विजय सिंह हर्रया सांगीपुर थाना सांगीपुर, थरिया गौरा थाना रानीगंज, शिवप्रसाद का पुरवा भदारीकला थाना लालगंज तथा थाना बैंरक मानधाता थाना मानधाता में कोरोना पाजिटिव केस पाये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण हेतु बैंक ऑफ इण्डिया के सामने लालगंज (100 मीटर), बीरसिंह पुर भटनी (संग्रामगढ़), पूरेरामदेव नरहरपुर मंगरौरा, खनियापुर मंगरौरा, बभनपुर आसपुर देवसरा, विष्णुपुर कला शिवगढ़ रानीगंज, पूराडीह हरिहरगंज रानीगंज, पूरेनेमधर पूरे विजय सिंह हर्रया सांगीपुर, थरिया गौरा, शिवप्रसाद का पुरवा भदारीकला तथा थाना बैंरक मानधाता को अग्रिम 14 दिनों तक अस्थाई रूप से सील कर दिया है तथा परिसर में प्रवेश व निकास एवं वाहनों के संचालन को (अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर) प्रतिबन्धित किया है।

 जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट के रूप में हॉट स्पाट क्षेत्र बैंक ऑफ इण्डिया के सामने लालगंज में राम अंजोर मिश्र इण्टर कालेज लालगंज के सहायक अध्यापक रोशन सिंह 9415384738 व संदीप पाण्डेय 9459945801, बीरसिंह पुर भटनी (संग्रामगढ़) में इण्टर कालेज संग्रामगढ़ के सहायक अध्यापक नन्हे लाल यादव 9450588173 व ओम प्रकाश मिश्र 9450190543, पूरेरामदेव नरहरपुर मंगरौरा में बीएस उ0मा0वि0 मदाफरपुर के सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार शुक्ल 9455606226 व अनिल कुमार चौरसिया 7376715864, खनियापुर मंगरौरा में बीएस उ0मा0वि0 मदाफरपुर के सहायक अध्यापक नागेन्द्र प्रसाद यादव व श्रवण कुमार सिंह 9451352665, बभनपुर आसपुर देवसरा में मानव इण्टर कालेज बैजलपुर अमरगढ़ के सहायक अध्यापक जयनाथ 7897029524 व संजय सिंह 9453357814, विष्णुपुर कला शिवगढ़ रानीगंज में रानी सूर्यकिशोरी देवी इण्टर कालेज उड़ैयाडीह के सहायक अध्यापक रोहित सिंह 9918617479 व जय प्रकाश 7052430295, पूराडीह हरिहरगंज रानीगंज में इण्टर कालेज गौरा के सहायक अध्यापक विवेक कुमार त्रिपाठी 9506052007 व राधेरमण तिवारी 9452970920, पूरेनेमधर पूरे विजय सिंह हर्रया सांगीपुर में गांधी इण्टर कालेज सांगीपुर के सहायक अध्यापक वृजेश कुमार दूबे 9919057000 व अल्प नारायण शुक्ल 9453180848, थरिया गौरा में इण्टर कालेज गौरा के सहायक अध्यापक करूणेश मिश्र 9451352971 व संतोष कुमार यादव 9565464703,  शिवप्रसाद का पुरवा भदारीकला में राम अंजोर मिश्र इण्टर कालेज लालगंज के सहायक अध्यापक अमरनाथ 9794323782 व अवधेश नारायण यादव 8738829760 तथा थाना बैंरक मानधाता में मुनीश्वरदत्त इण्टर कालेज मानधाता के सहायक अध्यापक दिनेश चन्द्र पाण्डेय 9459180021 व विजय सिंह 9936113022 को तैनात किया है।

प्रतिबन्धित क्षेत्र में आवश्यक सामग्रियों को लेकर आने जाने वाले वाहन प्रतिबन्ध से मुक्त रहेगें किन्तु कोई वाहन प्रतिबन्धित क्षेत्र में अनावश्यक नही रूकेगा। प्रतिबन्धित क्षेत्र में किसी प्रकार की दुकान व बैंक आदि अग्रिम आदेशों तक नही खुलेगें तथा आवश्यक सामग्रियों, दवाइयॉ, दूध, फल, राशन, सब्जी आदि की उपलब्धता डोर टू डोर की जायेगी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि हॉट स्पाट घोषित मोहल्ले/ग्राम में चक्रमणरत रहकर धारा-144 निषेधाज्ञा आदेश एवं एपीडेमिक एक्ट एवं सोशल डिस्टेसिंग के प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करायेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button