केकड़ी में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने प्रतिष्ठा बचाई

केकड़ी में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने अपनी प्रतिष्ठा बचाई। केकड़ी में 40 में से 21 और सरवाड़ में 25 में से 15 वार्डों में कांग्रेस की जीत।किशनगढ़ में भाजपा का बोर्ड बनेगा। विधायक सुरेश टाक के प्रगति मंच के मात्र 6 उम्मीदवार जीते। बिजयनगर में भी भाजपा का बोर्ड।

एस0 पी0 मित्तल

अजमेर – अजमेर जिले के केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने अपनी प्रतिष्ठा को बचा लिया है। केकड़ी नगर पालिका के 40 वार्डों में से 21 वार्डों में कांग्रेस की जीत हुई। भाजपा को 17 वार्डों में जीत मिली है, जबकि 2 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं। इसी प्रकार केकड़ी में आने वाली सरवाड़ नगर पालिका के 25 वार्डों में से 15 वार्डों में कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी हुए हैं, जबकि 8 वार्डों में भाजपा को सफलता मिली है, यहां भी दो वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। इस प्रकार केकड़ी और सरवाड़ नगर पालिका में अब कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। निकाय चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलवाने में मंत्री रघु शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अपने निर्वाचन क्षेत्र की दोनों पालिकाओं में कांग्रेस को जीत दिलवाने के लिए रघु शर्मा ने लगातार चार दिनों तक प्रचार किया था। हालांकि भाजपा ने जीत के लिए व्यापक तैयारी की थी, लेकिन रघु शर्मा ने व्यक्तिगत प्रयास कर अपने क्षेत्र में पकड़ को बनाए रखा है।

अजमेर जिले की किशनगढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों में से 34 वार्डों में भाजपा को सफलता मिली है। जबकि कांग्रेस को 17 वार्डों में जीत पर ही संतोष करना पड़ा है। किशनगढ़ के निर्दलीय विधायक सुरेश टाक ने प्रगति मंच बना कर 42 वार्डों में अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। लेकिन टाक को मात्र 6 वार्डों में ही सफलता मिली है। दो वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार जीत हैं, जबकि एक वार्ड में आरएलपी का उम्मीदवर विजय हुआ है। भाजपा अब अपने दम पर किशनगढ़ में बोर्ड बनाने की स्थिति में है। किशनगढ़ में भाजपा को जीत दिलवाने में सांसद भागीरथ चौधरी की भी सक्रिय भूमिका रही है। गत विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे विकास चौधरी ने भी चुनावों में सक्रियता दिखाई थी। अजमेर की तरह किशनगढ में भी कांग्रेस के नेताओं में आपसी गुटबाजी का नुकसान हुआ है।

विधायक सुरेश टाक के अलग मोर्चा बनाने से भी कांग्रेस को नुकसान हुआ है। यहां उल्लेखनीय है कि टाक प्रदेश स्तर पर कांग्रेस की सरकार को समर्थन कर रहे हैं, यदि कांग्रेस और सुरेश टाक मिलकर चुनाव लड़ते तो किशनगढ़ में कांग्रेस की स्थिति बहतर हो सकती है। किशनगढ़ में अब सभा पति के लिए सुरेश दगड़ा का नाम सबसे ऊपर है, हालांकि दिनेश सिंह राठौड़ और मनोज भी अपनी दावेदारी जता रहे हैं। इसी प्रकार बिजयनगर नगर पालिका के 35 वार्डों में से 19 वार्डों में भाजपा को सफलता मिली है। कांग्रेस को 14 तथा 2 वार्डों में निर्दलीयों को सफलता मिली है। यदि भाजपा के पार्षदों में तोडफ़ोड़ नहीं हुई तो बिजयनगर में भाजपा का बोर्ड बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button