उपचुनावों की घोषणा के साथ सपा हलचल

उपचुनावों की तारीखों की घोषणा के साथ समाजवादी पार्टी में भी हलचल तेज हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल लगातार विभिन्न जनपदों के पार्टी पदाधिकारियों तथा प्रमुख नेताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सम्पर्क कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

     आज घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों से नरेश उत्तम पटेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से वार्ता की। उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह एमएलसी भी मौजूद रहे। कल पुनः प्रदेश अध्यक्ष जी वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। नरेश उत्तम पटेल ने आज घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों से उनकी संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और चुनाव जीतने के लिए एकजुट होने को कहा। उन्होंने कहा अभी से वे मतदाताओं के बीच जाकर समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें तथा भाजपा की झूठ और वादाखिलाफी का पर्दाफाश करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button