उत्तर प्रदेश दिवस दिवस समन्वय के साथ मनाये-आयुक्त

अयोध्या – आयुक्त अयोध्या मण्डल अयोध्या एम0पी0 अग्रवाल ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन के निर्देशानुसार 24 से 26 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाने के साथ साथ 23 जनवरी को सुभाष चन्द्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस, 25 जनवरी को मतदाता दिवस समन्वय के साथ मनाये। उन्होंने आगे कहा कि शासन के निर्देशानुसार उन जनपदों में जहां सांस्कृतिक विभाग के अधिकारी तैनात है वहां सांस्कृतिक विभाग नोडल तथा अन्य जिलों में सूचना विभाग कार्यालय जिला प्रशासन के सहयोग से उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम आयोजित करायेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम स्थल पर खादी एवं ग्रामोद्योग, सूक्ष्म, लघु, माध्यम उद्यम एवं निर्यात संवर्धन विभाग एक जनपद एक उत्पाद की प्रदर्शनी लगायी जायेगी। उत्तर प्रदेश दिवस की थीम ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश‘ सबका साथ सबका विकास महिला-युवा-किसान पर होगी। मिशन शक्ति थीम पर आधारित प्रदर्शनी भी लगायी जाय। उन्होंने 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु के सभी कार्यक्रम कराये जाय।

जो मतदाता जागरूकता हेतु आवश्यक हो 23 जनवरी को सुभाष चन्द्र जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते समय आजादी प्राप्ति के लिए कितने संघर्ष करने पड़े और उसमें सुभाष चन्द्र बोस के संघर्ष बलिदान एवं उनके पराक्रम पर चर्चा, संवाद, निबंध, प्रतियोगिता आयोजित करायी जाय। उन्होंने आगे बताया कि विगत 19 जनवरी को मण्डल स्तर की सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन कर फरूवाही लोकनृत्य एवं पारम्परिक राम लीला का प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान हेतु दलों का चयन कर इसकी सूचना प्रमुख सचिव संस्कृति उ0प्र0 शासन लखनऊ को भेज दी गयी है तथा उन्हें कार्यक्रम देने का अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button