आर्ट प्रतियोगिता सी.एम.एस. छात्र को प्रथम पुरस्कार


लखनऊ – सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-5 के प्रतिभाशाली छात्र श्रेय दास ने अन्तर-विद्यालयी आर्ट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम
गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शान्ति एशियाटिक स्कूल, अहमदाबाद, गुजरात के तत्वावधान में आयोजित शैक्षिक महोत्सव ‘आशाएं’ के अन्तर्गत सम्पन्न हुई।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस चित्रकला प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र श्रेय ने कलात्मक प्रतिभा के साथ ही रंग व ब्रुश के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच का सर्वोत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसने प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल को अत्यधिक प्रभावित किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं
के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। सी.एम.एस. की इसी अनूठी शिक्षा पद्धति के फलस्वरूप विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button