Tuesday, May 5, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या की पौराणिकता से रू-ब-रू कराएंगे गाइड

अयोध्या की पौराणिकता से रू-ब-रू कराएंगे गाइड

213
अयोध्या की पौराणिकता से पर्यटकों को रू-ब-रू कराएंगे प्रशिक्षित गाइड, बना प्लान।

अयोध्या, अयोध्या आने वाले पर्यटकों के लिये खुशखबरी है। अब रामलला के दर्शन करने आने वाले भक्तों को प्रशिक्षित गाइड अयोध्या की पौराणिकता और यहां के इतिहास से प्रशिक्षत गाइड रू-ब-रू कराऐंगे।

अयोध्या की पौराणिकता से पर्यटकों को रू-ब-रू कराएंगे प्रशिक्षित गाइड, बना प्लान जानकारी के मुताबिक इसके लिये प्लान बन रहा है। राम मंदिर निर्माण के बीच अयोध्या में आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए नगर निगम अयोध्या ने प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइड को नियुक्त करने का प्लान बनाया है।

वैसे पर्यटकों को गाइड मुहैया कराने का काम पर्यटन विभाग का है। पर खबरों के अनुसार नगर निगम और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के बीच अनुबंध हुआ है। उनकी ओर से प्रशिक्षित गाइड तैयार किये जाएंगे। अयोध्या की पौराणिकता से पर्यटकों को रू-ब-रू कराएंगे प्रशिक्षित गाइड, बना प्लान।

नगर निगम की ओर से बनाई की इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिये अवध विश्वविद्यालय भी जुट गया है। अभ्यर्थियों को स्थानीय विशेषज्ञ के साथ प्रदेश और देश के तमाम एक्सपर्ट्स की ओर से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ट्रेनिंग के बाद टूरिस्ट गाइड को एक प्रमाण पत्र नगर निगम और अवध विश्वविद्यालय की ओर से संयुक्त रूप से दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें नगर निगम अयोध्या की ओर से एक परिचय पत्र भी प्रदान किया जाएगा।