स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयन्ती कार्यक्रम में एल.ई.डी. की व्यवस्था अवश्य करे-अनिल राजभर

प्रभारी मंत्री बहराइच अनिल राजभर ने की अधिकारियों के साथ बैठक।

बहराइच , पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयन्ती के अवसर पर 25 दिसम्बर 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम का जनपद के समस्त विकास खण्ड मुख्यालयों तथा 10 हज़ार से अधिक आबादी वाले 13 ग्राम पंचायतों में सजीव प्रसारण के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य जनपद बहराइच की तहसील कैसरगंज अन्तर्गत कोनारी डाक बंगले में मंत्री, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन शक्तीकरण/प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने सम्बन्धित अधिकारियों  के साथ समन्वय बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

समन्वय बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री राजभर ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यक्रम में एल.ई.डी. की व्यवस्था अवश्य करे कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान, महिला किसान समृद्धि योजना से लाभान्वित होने वाले सभी किसानों को अवश्य आमन्त्रित किया जाय।

राजभर ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर कोविड-19 के सुरक्षात्मक प्रोटोकॉल का अनुपालन कराते हुए आवश्यक प्रबन्ध किये जायें। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले किसानों के लिए आने-जाने के बेहतर से बेहतर प्रबन्ध किये जायें ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाये। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button