Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ स्थायी लोक अदालत में सदस्यों के चयन हेतु 13 अगस्त को साक्षात्कार

स्थायी लोक अदालत में सदस्यों के चयन हेतु 13 अगस्त को साक्षात्कार

382
प्रतापगढ़, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव मुकुल पाण्डेय ने अवगत कराया है कि जनपद में गठित स्थायी लोक अदालत के सदस्यों के चयन हेतु इस कार्यालय को अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त है। प्राप्त आवेदन पत्रों में सदस्य के पदों पर चयन हेतु उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 13 अगस्त 2020 को पूर्वान्ह 11 बजे जनपद न्यायालय प्रतापगढ़ के प्रांगण में वीडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष में साक्षात्कार की तिथि सुनिश्चित की गई है जिसमें समस्त आवेदक की उपस्थिति अनिवार्य है। स्थायी लोक अदालत में सदस्यों के चयन हेतु आवेदक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र के साथ नियत साक्षात्कार तिथि को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिविल कोर्ट प्रतापगढ़ के कार्यालय में उपस्थित हो।