सीएमएस का एक और छात्र बना आई0ए0एस0

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के एक और छात्र शिखर (97वीं रैंक) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में चयनित होकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है।  सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के छात्र प्रियम्वद यादव (157वीं रैंक) भी इस वर्ष आई.ए.एस. में चयनित हुए हैं। इस प्रकार, अभी तक की जानकारी के अनुसार इस वर्ष सी.एम.एस. के दो छात्रों ने आई.ए.एस. बनकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इन सभी होनहार छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से सी.एम.एस. के स्वर्णिम इतिहास में नया कीर्तिमान जोड़ा है एवं पूरे देश में सी.एम.एस. का नाम रोशन किया है।

श्री शर्मा ने बताया कि इन दोनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा0 जगदीश गाँधी एवं  सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि ये मेधावी छात्र सम्पूर्ण समाज में एकता, शान्ति व सौहार्द की भावना स्थापित करने में अपना योगदान देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button