सपा सरकार बनी तो हर गांव में होगा खेल का मैदान-रुश्दी मियां

बाबा सपोर्टिंग क्रिकेट क्लब द्वारा हुआ टूर्नामेंट का आयोजन,सपा सरकार बनी तो हर गांव में होगा खेल का मैदान।

भेलसर /अयोध्या – समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता में आती है तो हर ग्राम सभा मे खेल का मैदान होगा।क्रिकेट हमारे देश के युवाओं का खेल है।ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन होने से यहां के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।यहां के खिलाड़ी जिला से लेकर देश स्तर पर भी अपना खेल दिखा सकते हैं।खिलाड़ी अपनी पहचान बनाने में सफल होते हैं।ये बातें रूदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम खेदीपुर में बाबा स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में रविवार को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली ज़ैदी रुश्दी मियां ने कही।

उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है।बस उनमें छिपी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है।खेल शरीर एंव मष्तिष्क दोनो का विकास होता है।इसके अलावा खेल आपसी तालमेल भाई चारे की मिशाल भी पेश करता है।इससे पहले उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

टूर्नामेंट का उदघाटन मैच जुनेदपुर व खेदीपुर के मध्य खेला गया जिसमें जुनेदपुर की टीम ने खेदीपुर को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।इस अवसर पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुनव्वर अली,सपा के पूर्व युवजन सभा प्रदेश सचिव शाह मसूद हयात गजाली,सय्यद अली मियां,इक़बाल अहमद,हाफिज सबाहुद्दीन,प्रधान प्रतिनिधि मुन्नू,मोहम्मद तालिब,प्रधान मो0 अज़ीम,मोहम्मद अहमद व कमेटी के समस्त सदस्य सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button