सपा प्रतिनिधिमण्डल ने सुजीत पाण्डेय के शोक संतप्त परिवारीजनों से भेंट की

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने मऊ मोहनलालगंज में हमलावरों की गोली से मारे गए प्रधानपति सुजीत पाण्डेय के शोक संतप्त परिवारीजनों से भेंट की और उन्हें पार्टी के समर्थन का भरोसा दिलाया। श्री पाण्डेय की 20 दिसम्बर 2020 को हत्या की गई थी। वे समाजवादी पार्टी के प्रति वफादार थे।


    प्रतिनिधिमण्डल ने स्व0 सुजीत पाण्डेय के पुत्र श्री अमितेश पाण्डेय से घटना की जानकारी ली और उनको सुरक्षा दिए जाने की मांग की। पूर्व मंत्री श्री तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय ने कहा कि भाजपा राज में अपराध बेलगाम है। लोगों के जानमाल की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। इस सरकार में जाति देखकर निर्णय लिए जाते हैं। अपराधी सत्ता द्वारा संरक्षित हैं। उन्होंने सुजीत पाण्डेय के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और उनके परिवार की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा।

  समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय पूर्व मंत्री, अम्बरीश पुष्कर विधायक मोहनलालगंज लखनऊ, सुशील दीक्षित महानगर अध्यक्ष लखनऊ, जयसिंह जयंत जिलाध्यक्ष लखनऊ शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button