राजा मुराद व पूर्व विधायक मंत्री ने फीता काटकर अजमेर फूड मॉल की ओपनिंग

फिल्म इंडस्ट्री के महान एक्टर राजा मुराद व पूर्व विधायक मंत्री ने फीता काटकर अजमेर फूड मॉल की ओपनिंग।

मवई /अयोध्या – रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मवई चौराहे पर खान मार्केट में फिल्म इंडस्ट्री के महान एक्टर राजा मुराद व रुदौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मंत्री अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां ने पहुंचकर कर अजमेर फूड मॉल का फीता काटकर की ओपनिंग फिल्म एक्टर राजा मुराद के पहुंचते ही लोगों ने राजा मुराद के नाम के नारे लगाने शुरू कर दिया।

राजा मुराद को देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जुटी रही राजा मुराद मॉल पहुँचते ही वहां मौजूद लोगों को अपने परिचय दिया और अपने फिल्मी अंदाज से लोगों का दिल भी जीता राजा मुराद ने बताया की आज मैं मवई चौराहा आया हूं। यह हमारे साथी हाजी जमील खान की मेहरबानी है साथ ही बताया कि बीते कुछ दिनों पहले अयोध्या में चल रहे रामलीला कार्यक्रम मैं आ भी चुका हूं। फिल्म एक्टर राजा मुराद ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि फिल्म तांडव के निर्माता को माफी मांगना चाहिए मानता हूं कि उन लोगों से गलती हुई है पर अगर लोग माफी मांग रहे हैं तो उन्हें माफ भी कर देना चाहिए ।

उन्होंने माफी भी मांगी है और इस तरह की फिल्में बनाने से बचना चाहिए साथ ही बॉलीवुड में चल रहे ड्रग्स के हलचल के बारे में बात करते हुए बताया कि ड्रग्स का कुछ लोग थे जो इस्तेमाल करते थे पर इसका मतलब यह तो नहीं की पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम किया जाए ।वही उद्घाटन के मौके पर फेमस एक्टर एंकर मनीषा महेश्वरी ने अपना कार्यक्रम पेश किया और अपने एंकरिंग से उपस्थित सभी लोगों का दिल अपनी और आकर्षित कर लिया।


इस मौके पर फूड शॉपिंग मॉल के डिस्ट्रीब्यूटर सलाउद्दीन ख़ाँ, अलीमुद्दीन ख़ाँ, एरिया मैनेजिंग डायरेक्टर जैनुल आबदीन ख़ाँ, मैनेजिंग डायरेक्टर ऑल यूपी मोहम्मद जब्बार ख़ाँ, फूड शॉपिंग मॉल के फाउंडर चेयरमैन हाजी जमील ख़ाँ, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मेहताब खाँ, पूर्व ब्लाक प्रमुख निशात अली खाँ, डॉ अनवर हुसैन ख़ाँ, रिजवान ख़ाँ, मुन्ना खाँ,लाल जीत सिंह, सारिक शेख आदि गणमान्य क्षेत्र वासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button