योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल-ममता चौधरी

लखनऊ, उ0प्र0 महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री आवास के सामने उ0प्र0 में महिलाओं के प्रति बढ़ते हत्या, बलात्कार, लूट एवं जघन्य अपराधों तथा दिनों दिन ध्वस्त होती जा रही लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर महिला कांग्रेस की मध्य जोन की अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी, पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला अहरारी, दक्षिणी जोन की अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल, पश्चिमी जोन की अध्यक्ष प्रीति तिवारी, सुशीला शर्मा, शबनम आदिल एडवाकेट, किरन गुप्ता, दीपिका कपूर, लता द्विवेदी, रमा, संगीता सिंह, राम कुमारी आदि महिलाओं ने मुख्यमंत्री आवास के सामने हाथों में थालियां लेकर उसे बजाकर महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाये। इसके उपरान्त सभी महिलाओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जिन्हें सायं रिहा किया गया।

इस मौके पर महिला कांग्रेस की सभी जोनों की अध्यक्षों ने एक स्वर में कहा कि रोजाना महिलाओं के प्रति जघन्य घटनाएं हो रही हैं। हत्या, लूट, बलात्कार और महिलाओं, बच्चियों की अस्मिता के साथ हो रहे खिलवाड़ की घटनाओं में बाढ़ आ गयी है। प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल है। प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। उन्होने कहा कि हापुड़, जौनपुर, जालौन आदि जनपदों में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटनाओं को लेकर महिलाएं आक्रोशित और चिन्तित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button