योगीराज में संस्थागत उत्पीड़न झेल रहा दलित-पिछड़ा समाज- अजय कुमार लल्लू


 कांग्रेस अनुसूचित जाति के चेयरमैन आलोक प्रसाद की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक ही नही दलित समाज के उत्पीड़न की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है- अजय कुमार लल्लू

कांग्रेस आज सम्पूर्ण विपक्ष की भूमिका निभा रही है, आलोक प्रसाद की गिरफ्तारी उसी मनोबल को तोड़ने का परिणाम है,दलित-पिछड़ा समाज न झुका है न झुकेगा, लड़ा है जम कर लड़ेगा आलोक प्रसाद की कायरतापूर्ण गिरफ्तारी के खिलाफ- आर0 के0 चौधरी

डा0 उमा शंकर पाण्डेय

लखनऊ, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस अनुसूचित जाति के चेयरमैन अलोक प्रसाद की अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी और प्रदेश की योगी सरकार की चैतरफा फेल होने से उपजी हताशा के चलते उत्पीड़न पर आवाज उठाने वाली कांग्रेसजन की आवाज को हर संभव तरीके से दबाने से कृत्य की कड़ी आलोचना करते हुए योगी सरकार को दलित-पिछड़ा विरोधी करार दिया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आज मुख्यालय में आहूत एक प्रेस कांफ्रेंस में मौजूदा योगी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए योगी सरकार को दलित-पिछड़ा विरोधी मानसिकता वाली सरकार करार दिया। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आज कांग्रेस ही हर मोर्चे पर फेल योगी सरकार की नाकामियों और उत्पीड़न पर आवाज बुलंद कर रही है जिसके चलते राजनैतिक द्वेष और वैमनस्यतापूर्ण कार्यवाही करते हुए योगी सरकार ने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन अलोक प्रसाद को फर्जी मुकदमे लाद कर जेल में डालने का कम किया है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आगे कहा कि आये दिन लोग सत्ता प्रतिष्ठान लोक भवन के आगे आत्मदाह को अभिशप्त है क्योंकि योगी सरकार लोगो को न्याय दिलाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुयी है। उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज के समय में दलित-पिछड़ा उत्पीड़न को योगी सरकार का प्रत्यक्ष संस्थागत वरदहस्त प्राप्त है। चेयरमैन अलोक प्रसाद की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक ही नहीं वरन दलित-पिछड़े समाज के उत्पीड़न की सोची समझी रणनीत का हिस्सा है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री आर0के0 चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान भवन के सामने इन दिनों आत्मदाह करने वालों की भीड़ लगी हुयी है। रोज घटनाएं बढ़ रही है, सरकार और पुलिस द्वारा जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। सरकार अपनी नाकामी छुपाने में लगी रहती और निर्दोष लोगो को मामलों में फंसा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार न्याय मांगने वालो के बजाये अन्याय करने वालो के साथ खड़ी होती है। मृतक अंजना तिवारी के आत्मदाह के बाद भी विधान भवन के सामने आत्मदाह की दो घटनाएं सामने आई है जिससे स्पष्ट है कि मौजूदा सरकार लोगो को न्याय दिलाने में पूरी तरह फेल साबित हुयी है।

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर0के0 चैधरी ने आगे कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग चेयरमैन अलोक प्रसाद एक प्रतिष्ठित परिवार से है, उनके पिता जी सुखदेव प्रसाद जी राजस्थान के गवर्नर रह चुके है। ऐसे में एक सम्मानित परिवार का सदस्य ऐसी घटना में लिप्त नहीं हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मामला सिर्फ अलोक प्रसाद जी का ही नहीं है, पिछले दिनों लखनऊ में हुए आत्मदाह के मामले में कांग्रेस के प्रवक्ता और जवाहरलाल नेहरु विवि के रिसर्च स्कॉलर रहे अनूप पटेल को भी झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल में डाल रहा है।

पूर्व में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम को भी फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजा था। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा सरकार दलित-पिछड़ा विरोधी है, पर दलित-पिछड़ा समाज न झुका है न झुकेगा, लड़ा है जम कर लड़ेगा।  आलोक प्रसाद की कायरतापूर्ण गिरफ्तारी के खिलाफ समाज सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरेगा।
पत्रकार वार्ता में कंाग्रेस के पूर्व विधायक श्री गयादीन अनुरागी और प्रवक्ता श्री अशोक सिंह भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button