Saturday, May 9, 2026
Advertisement
Home समाज अन्य बड़ी खबरें योग,सम्मान और संस्कारों का महाकुंभ बना भारतीय आदर्श योग संस्थान का समारोह—————-

योग,सम्मान और संस्कारों का महाकुंभ बना भारतीय आदर्श योग संस्थान का समारोह—————-

30

भारतीय आदर्श योग संस्थान का चतुर्थ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह संपन्न

लखनऊ। भारतीय आदर्श योग संस्थान, लखनऊ के चतुर्थ स्थापना दिवस एवं डॉक्टर श्यामा चरण लाहिड़ी महाशय सम्मान समारोह का आयोजन आज सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) विशाल खंड, गोमती नगर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद शर्मा,राजीव मिश्रा एवं विशिष्ट तथा सी. पी. शर्मा उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ योग एवं व्यायाम प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

संस्थान की महिलाओं में संतोष यादव,शोभना द्विवेदी, रीता पाण्डेय, कुसुम, मधु पाण्डेय, बबली शर्मा, गीता थापा ने ताड़ासन, मंडूकासन, भुजंगासन, सेतुबंधासन एवं धनुरासन सहित विभिन्न योगासनों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जबकि पुरुष प्रतिभागियों में राधेश्याम चौरसिया, शशिमणि त्रिपाठी, राजू यादव, इसरार खान, राकेश साहू, अनिल शर्मा एवं विकास साहू ने सामूहिक सूर्य नमस्कार प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरदोई से आए विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट योगाभ्यास का प्रदर्शन कर खूब सराहना प्राप्त की।

संस्थान पिछले चार वर्षों से योग जागरूकता एवं योगाभ्यास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है, जबकि योग प्रशिक्षण का संचालन पिछले लगभग 10 वर्षों से योगाचार्य श्री कृष्ण दत्त मिश्रा जी एवं योग प्रशिक्षक श्री राजकुमार के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है। संस्थान की शाखाएं कस्तूरबा पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क एवं खुरदही में नियमित रूप से संचालित हो रही हैं, जहां सैकड़ों लोग योग और प्राणायाम के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ अत्यंत भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। मंच पर प्रस्तुत शिव तांडव स्तोत्र,और संस्थान की प्रेरणादायी कविताओं ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। पूरा वातावरण भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो भारतीय सभ्यता की प्राचीन गौरवशाली धारा पुनः जीवंत हो उठी हो।
कार्यक्रम के दौरान योग और प्राणायाम की महत्ता पर विशेष प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, आत्मा और विचारों को संतुलित करने का दिव्य मार्ग है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग और प्राणायाम ही वह शक्ति है, जो व्यक्ति को तनाव, रोग और नकारात्मकता से दूर रखकर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, भारतीय परंपराओं से जुड़ने और आत्मिक शांति प्राप्त करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन शैली है। योग एवं प्राणायाम के माध्यम से अनेक लोगों को घुटने की समस्या, थायराइड, उच्च एवं निम्न रक्तचाप, मधुमेह, अस्थमा, अवसाद तथा अन्य गंभीर बीमारियों में उल्लेखनीय लाभ मिला है। कई ऐसे उदाहरण सामने आए, जहां चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन की सलाह दिए जाने के बावजूद नियमित योगाभ्यास से लोगों को राहत मिली और वे सामान्य जीवन जीने लगे।

संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि योग शरीर एवं मन दोनों को स्वस्थ रखने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। नियमित प्राणायाम एवं आसनों से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति मानसिक तनाव एवं अवसाद से भी मुक्त रहता है।समारोह के दौरान 11 प्राकृतिक चिकित्सकों एवं योग क्षेत्र में योगदान देने वाले विशेषज्ञों को “डॉक्टर श्यामा चरण लाहिड़ी महाशय सम्मान” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम में उपस्थित दर्शनाभिलाषी मंत्रमुग्ध नजर आए। हर प्रस्तुति, हर शब्द और हर संदेश लोगों के हृदय को छू रहा था। कई लोगों की आंखों में भावनाएं साफ दिखाई दे रही थीं, क्योंकि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि जीवन, स्वास्थ्य और संस्कारों के प्रति जागरूक करने वाला एक प्रेरणास्रोत बन चुका था। कार्यक्रम ने सभी को यह एहसास कराया कि भारतीय संस्कृति और योग की शक्ति आज भी मानव जीवन को नई दिशा देने में सक्षम है।

कृष्ण दत्त मिश्रागुरुजी, राजकुमार राज,संतोष यादव , राधेश्याम चौरसिया,चंद्रशेखर सुमन ,श्रीमतीशोभना,द्विविदी,कृष्ण कुमार गुप्ता ,अजय शर्मा मित्र ,शशि मणि त्रिपाठी ,कुसुम ,रीता पांडे बेबी,बबली शर्मा , करुणा शर्मा,कंचन,बाजपेई राम बहादुर सिंह, पी. सान्याल दादा ,कर्नलअभय सिंह ,राकेश शुक्ला ,सत्य स्वरूप शर्मा ,कर्नल आलोक सिंन्हा ,राजेंद्र कुमार जनेश्वर, दिवाकरनाथ द्विवेदी,अंकुर अग्रवाल, संजय गुप्ता आदर्श ,अविनाश रेलवे ,देश मणि त्रिपाठी, अलका जयसवाल ,रामकिशन कश्यप , संजय दयाल ,हर्षदीप,रासु,सनीभाई ,राकेश चौरसिया ,लिली रस्तोगी,शेर बहादुर सिंह, इसरार खान, राकेश साहू , कमलेश कुमार पांडे, दीपचंद ,प्रदीप अग्रवाल दीपू, राजेंद्र पनीर, अनिल शर्मा , निमिषा ,अमित श्रीवास्तव ,गौरव जाजू ,कर्नल विवेक अग्रवाल, विनीता मेंढे, वकार खान,एम पी चौरसिया, कमलेश पाठक, संजय केसरवानी, राजू यादव,आनंद पांडेय आदि सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई।


“योग ही स्वस्थ जीवन का आधार है” भारतीय आदर्श योग संस्थान, लखनऊ,आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करता है।