Thursday, April 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या मुख्य विकास अधिकारी ने कंपोजिट स्कूल का किया औचक निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी ने कंपोजिट स्कूल का किया औचक निरीक्षण

225

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा

अयोध्या /भेलसर – मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने गुरुवार को कंपोजिट स्कूल अख्तियारपुर का औचक निरीक्षण किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षा क्षेत्र रुदौली के  कमपोजिट विद्यालय अख्तियारपुर में विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित पाए गए।पिछले 3 वर्षों के कमपोजिट ग्रांट की के आय व्यय पत्रावली को देखा।पुस्तकालय की पुस्तकों के रखरखाव,छात्रों के शारीरिक विकास के लिए आई खेल सामग्री  को भी देखा।मुख्य विकास अधिकारी विद्यालय के सभी कक्षाओं में गए।विद्यालय की रंगाई पुताई साफ सफाई का भी जायजा लिया।ड्रेस वितरण और पुस्तक वितरण की बाबत प्रधानाचार्य सरोजनी देवी से जानकारी ली।