Sunday, May 24, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या मण्डलायुक्त 11 जनवरी को कार्यक्रमों की करेंगे समीक्षा

मण्डलायुक्त 11 जनवरी को कार्यक्रमों की करेंगे समीक्षा

266

अयोध्या – शासन के महत्वपूर्ण प्राथमिकता कार्यक्रमों की माह दिसम्बर 2020 की प्रगति रिपोर्ट पर एम0पी0 अग्रवाल महोदय की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक का आयोजन जिलाधिकारी कार्यालय अयोध्या के सभाकक्ष में दिनांक 11 जनवरी 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से किया गया है।

मण्डलीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था समय से बैठक में उपस्थित हो। बैठक में विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा 11 बजे से 2 बजे तक, कानून व्यवस्था की समीक्षा 3 बजे से 4 बजे तक तथा राजस्व कार्यक्रमों की समीक्षा 4 बजे से 6 बजे तक होगी। यह जानकारी संयुक्त विकास आयुक्त अयोध्या श्री वेद प्रकाश मौर्य ने दी।