भाजपा सरकार के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं पर हो रहा जुल्म-अखिलेश

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव के निर्देश पर 07 दिसम्बर 2020 से प्रारम्भ किसान यात्रा प्रदेश के सभी जनपदों में आज भी जारी रही। गांव-गांव पदयात्रा, साइकिल यात्रा, बैलगाड़ी यात्रा, ट्रैक्टर यात्रा के साथ चैपाल तथा गोष्ठियों का आयोजन किया गया।

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में 14 दिसम्बर 2020 को धरना कार्यक्रम में त्रिलोकी नाथ यादव, राहुल, विपिन, विकास यादव ‘कक्कू‘ अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शामिल थे। तभी वहां सीओ कोतवाली सदर ने फोर्स के साथ पहुंचकर समाजवादी कार्यकर्ताओं की लातघूंसों से पिटाई की और उन्हें जीप में डालकर पुलिस लाइन में बंद करा दिया। सीओ कोतवाली ने समाजवादी पार्टी के नेता त्रिलोकी नाथ के गुप्तांग पर पैर के घुटने से चोट मारी जिससे उनके पेशाब में खून आ गया। समाजवादी पार्टी के नेता राहुल और विपिन के पेट पर भी उसने लात मारी जिससे उनके पेट में गम्भीर चोट आई और काला धब्बा पड़ गया।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज भेंट कर त्रिलोकी नाथ यादव ने उत्पीड़न के बारे में जानकारी दी है।इसी कड़ी में आज सीतापुर में नरेन्द्र वर्मा एवं मंत्री, आनन्द भदौरिया एमएलसी, महेन्द्र कुमार सिंह झीन बाबू पूर्व विधायक, हरदोई में जितेन्द्र वर्मा जीतू, ऊषा वर्मा सांसद, पद्मराज सिंह पम्मू, रायबरेली में मनोज कुमार पाण्डेय विधायक, सुरेन्द्र विक्रम सिंह पूर्व मंत्री, श्याम सुन्दर भारती पूर्व विधायक, बरेली में अताउर्रहमान पूर्व मंत्री, सुल्तान बेग पूर्व विधायक, जनपद सम्भल में राम खिलाड़ी यादव पूर्व विधायक, सतीश प्रेमी, अमरोहा में जगराम सिंह पूर्व मंत्री सर्वजीत सिंह पूर्व विधायक, शाहजहांपुर में सर्वजीत सिंह चौहान, विधायक तनवीर अहमद जिलाध्यक्ष में किसा यात्रा के साथ चैपाल लगाई। लखीमपुर खीरी में मो0 कय्यूम, आर.ए. उस्मानी पूर्व विधायक, सुनील कुमार भार्गव लाला पूर्व विधायक, मुरादाबाद में फहीम इरफान विधायक, नवाब जान विधायक, अनीसुर्रहमान पूर्व विधायक, जयवीर सिंह यादव जिलाध्यक्ष, मेरठ में चौधरी राजपाल सिंह जिलाध्यक्ष आदिल चौधरी महानगर अध्यक्ष, शामली में अशोक चौधरी, बुलन्दशहर में अमजद अली जिलाध्यक्ष, अब्दुल रब पूर्व जिलाध्यक्ष, हिमायत अली पूर्व जिलाध्यक्ष सुजात आलम ने भाग लिया।
भाजपा सरकार के इशारे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जुल्म हो रहा है, उससे साफ हो गया है कि भाजपा लोकतंत्र का सम्मान नहीं करती है लेकिन जनता चुप नहीं बैठेगी।
(राजेन्द्र चौधरी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button