Wednesday, April 29, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश बगैर मास्क के घूम रहे 12 लोगों पर कार्रवाई

बगैर मास्क के घूम रहे 12 लोगों पर कार्रवाई

363

अयोध्या, भेलसर मवई पुलिस ने बुधवार को दो स्थानों पर मास्क चेकिंग अभियान चलाकर 12 लोगों पर कार्रवाई की।उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह ने ग्राम नेवरा के निकट गैस एजेंसी के सामने चेकिंग अभियान चलाया।उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान सात व्यक्ति बगैर मास्क लगाये घूम रहे थे सभी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सात सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा भविष्य में मास्क लगाकर चलने की हिदायत दी गई।इसी प्रकार बाबा बाजार चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाल ने रेछ घाट पर चेकिंग लगा कर पांच व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला।