प्रियंका का मायावती से सवाल अभी भी कुछ बाकी है….?

प्रियंका गांधी ने मायावती के बयान पर तंज कसा, मायावती के प्रेस कांफ्रेंस में दिए गए बयानों का वीडियो ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा कि इसके बाद भी कुछ बाकी है…?

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव ने कहीं दूरियां घटाई हैं तो कहीं नफरत बढ़ा दी है। एक तरफ भाजपा और बसपा पास आते दिख रहे हैं तो दूसरी तरफ सपा-बसपा में दूरी और बढ़ती नजर आ रही है। एक साल पहले ही सपा के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली मायावती को अब भाजपा से परहेज नहीं है।

मायावती के भाजपा प्रेम पर प्रियंका गांधी ने तंज कसा है। बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को बयान दिया कि हमारी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए सपा से हाथ मिलाया था। लेकिन उनके परिवारिक अंतरकलह के कारण बसपा के साथ गठबंधन कर भी वो ज्यादा लाभ नहीं उठा पाए।

 मायावती ने स्पष्ट कहा कि हम सपा प्रत्याशियों को बुरी तरह हराएंगे। इसके लिए हम अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। इसके लिए अगर हमें भाजपा या किसी अन्य पार्टी के प्रत्याशी को अपना वोट देना पड़े तो हम वो भी करेंगे।

मायावती ने ऐलान कर दिया है कि भविष्य में समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी को हराने के लिए चाहे बीजेपी या अन्य किसी भी प्रत्याशी को बसपा पूरा समर्थन देगी. मायावती के इस बयान का वीडियो अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया है और लिखा है कि इसके बाद भी कुछ बाकी है…?

मायावती बिहार में भी एक अलग मोर्चा बनाकर लड़ रही हैं। उनका मोर्चा एनडीए और भाजपा के खिलाफ हमलावर है। प्रियंका का ट्वीट बिहार के लिए भी संदेश के रूप में देखा जा रहा है। मायावती के प्रेस कांफ्रेंस में दिए गए बयानों का वीडियो ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा कि इसके बाद भी कुछ बाकी है…?

 प्रियंका गांधी लगातार बसपा सुप्रीमो को कई मुद्दों पर घेरती रही हैं और बीजेपी की करीबी जताने की कोशिश करती रही हैं। कुछ महीने पहले राजस्थान में राजनीतिक संकट के दौरान भी प्रियंका ने बसपा को भाजपा का अघोषित प्रवक्ता करार दिया था, फिर हाथरस मामले में भी बसपा सुप्रीमो को घेरने की कोशिश की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button