धीरज श्रीवास्तव ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

संपूर्ण क्रांति के प्रणेता, स्वतंत्रता सेनानी व प्रख्यात समाजवादी चिंतक ‘लोकनायक’ जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि 8 अक्टूबर 2020 से जयंती 11 अक्टूबर 2020 तक समाजवादी नौजवानों द्वारा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के नाम पर उत्तर प्रदेश सरकार से विश्वविद्यालय बनवाने की मांग की।

“भ्रष्टाचार मिटाना, बेरोजगारी दूर करना, शिक्षा में क्रांति लाना, आदि ऐसी चीजें हैं जो आज की व्यवस्था से पूरी नहीं हो सकतीं; क्योंकि वे इस व्यवस्था की ही उपज हैं। वे तभी पूरी हो सकती हैं जब सम्पूर्ण व्यवस्था बदल दी जाए और सम्पूर्ण व्यवस्था के परिवर्तन के लिए क्रान्ति, “सम्पूर्ण क्रान्ति” आवश्यक है।”

सम्पूर्ण क्रान्ति के आह्वान उन्होंने श्रीमती इंदिरा गांधी की सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए किया था।लोकनायक नें कहा कि सम्पूर्ण क्रांति में सात क्रांतियाँ शामिल है— राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, शैक्षणिक व आध्यात्मिक क्रांति। इन सातों क्रांतियों को मिलाकर सम्पूर्ण क्रान्ति होती है।

प्रख्यात समाजवादी चिंतक लोकनायक की राह पर आज उत्तर प्रदेश का नौजवान चलने का प्रयत्न कर रहा है, जिस प्रकार से आज देश और प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार का दौर चला उसे उखाड़ फेंकने के लिए उत्तर प्रदेश का नौजवान सत्ता के विरुद्ध सड़कों पर आने को आतुर है। उत्तर प्रदेश का नौजवान आज सरकार से प्रख्यात समाजवादी चिंतक लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि पर सरकार से उनके नाम पर उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालय बनाने की मांग कर रहा है। धीरज श्रीवास्तव ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को आज योगी सरकार पीछे धकेल रही है और सिर्फ अखिलेश यादव द्वारा किए गए कार्यों का उद्घाटन या फिर उस पर अपने नाम का ठप्पा लगाने का प्रयत्न कर रही है। जबकि उत्तर प्रदेश की जनता यह जानती है कि प्रदेश हित में किसने कार्य किया है आज उत्तर प्रदेश का नौजवान, किसान, व्यपारी,बेरोजगार यहां तक की सरकारी मुलाजिम तक यह मान रहे हैं कि यह सरकार जनविरोधी है।

सम्पूर्ण क्रांति की तपिश इतनी भयानक थी कि केन्द्र में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ गया था। जय प्रकाश नारायण जिनकी हुंकार पर नौजवानों का जत्था सड़कों पर निकल पड़ता था। बिहार से उठी सम्पूर्ण क्रांति की चिंगारी देश के कोने-कोने में आग बनकर भड़क उठी थी। जे॰ पी॰ के नाम से मशहूर जयप्रकाश नारायण घर-घर में क्रांति का पर्याय बन चुके थे।

हस्ताक्षर अभियान का संचालन धीरज श्रीवास्तव द्वारा किया गया। अभियान जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय सेन्टर जो कि समाजवादी सरकार में बना और श्री अखिलेश यादव जी के ड्रीम प्रोजेक्ट में सुमार है वही से सुरुवात हुई प्रथम दिन 8/10/2020 अभियान में पूर्व मंत्री ,प्रदेश प्रवक्ता जूही सिंह जी ने हस्ताक्षर कर के किया, उदयवीर सिंह जी विधान परिषद सदस्य हस्ताक्षर कर समर्थन दिया, राजेश यादव राजू ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया,पूर्व मंत्री शकील खान ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया,पूर्व अध्यक्ष फखरुल हसन चाँद ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया,यश भारती मर्रेन्द्र मिश्रा मशाल जी ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया,तथा बड़ी संख्या में छात्र नौजवानों ने हस्ताक्षर किया।

दूसरे दिन :- 9/10/2020 लखनऊ विश्वविद्यालय अभियान की शुरुवात दीपक रंजन ने हस्ताक्षर कर के किया,दीपू श्रीवास्तव ने हस्ताक्षर किया, अनिल यादव मास्टर वरिष्ठ छात्र नेता लखनऊ विश्वविद्यालय ने हस्ताक्षर कर के किया और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओ ने हस्ताक्षर कर समर्थन किया।
तीसरे दिन 10/10/2020 जनेश्वर मिश्रा पार्क :- नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी ने हस्ताक्षर कर समर्थन किया, सुनील सिंह साजन ने हस्ताक्षर कर के समर्थन किया करते हुए कहा कि समाजवादी नौजवानों द्वारा शुरू किया गया अभियान सराहनीय है और इसका मैं पूर्ण समर्थन करता हूँ। कार्यक्रम में मुख्यरूप से अनिल यादव मास्टर,अनुज यादव ,महेन्द्र यादव,मधुर सिंह ,अवनीश यादव,लकी सिंह, आनंद यादव,,एस पी यादव,राहुल सैनी,व अन्य नौजवान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button