देश व प्रदेश के कलाकार संस्कृति विभाग की वेबसाइट पंजीकरण करा ले लाभ -शिशिर

लखनऊ,  जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने निदेशक संस्कृति शिशिर द्वारा प्रेषित सूचना के क्रम में सूचित किया है कि संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश की विशिष्ट कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर के प्रतिष्ठित कलाकारों एवं उदीयमान प्रतिभाओं के सहयोग से विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

विभाग की गतिविधियों का सम्यक प्रचार-प्रसार तथा लोक कलाकारों को संस्कृति विभाग से जोड़ने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग द्वारा अपनी वेबसाइट upculture.up.nic.in पर ई-डायरेक्टरी लांच की गई है।

देश व प्रदेश के सभी कलाकार संस्कृति विभाग की उक्त वेबसाइट अथवा लिंक artistdirectoryupculture.com पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। विभाग द्वारा अपने सांस्कृतिक आयोजनों में उक्त डायरेक्टरी में पंजीकृत कलाकारों को कार्यक्रम प्रदान किए जाने में प्राथमिकता प्रदान की जाती है। उक्त कार्य जनपद स्तर पर उप निदेशक, सूचना/जिला सूचना अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए सुगमता से कराया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि जनपद लखनऊ पर नामित उपनिदेशक, सूचना अतुल मिश्रा मोबाइल नंबर-9453005428 तथा ई-मेल-diolucknow@gmail.com  से अवगत कराते हुए संस्कृति विभाग की वेबसाइट  upculture.up.nic.in  में सम्मिलित ई-डायरेक्टरी का प्रचार-प्रसार जिला, तहसील व ग्राम पंचायत स्तर तक कराने का कष्ट करें ताकि अधिक से अधिक लोग कलाकार उक्त ई-डायरेक्टरी में स्वयं को पंजीकृत कर संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश की योजनाओं से लाभान्वित होने के साथ ही सामान्य जन के समक्ष अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में समर्थ हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button