डॉ0 प्रियंका यादव, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

 लखनऊ, कोविड संक्रमण काल में अच्छा कार्य करने वाले चिकित्सक वास्तव में प्रशंसा के पात्र हैं। उत्कृष्ट कार्य करने पर आज डॉ0 प्रियंका यादव, अधीक्षिका,बाल महिला चिकित्सालय, सिल्वर जुबली ,जे.एन. रोड को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कारोना काल की मुश्किल घड़ी में दिन रात जिम्मेदारी से अपना कार्य करने वाले अफसरों और कर्मचारियों को सम्मान भी मिल रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जगत नारायण रोड स्थित बाल महिला चिकित्सालय की अधीक्षिका को सम्मानित किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दोपहर में बाल महिला चिकित्सालय सिल्वर जुबली का निरीक्षण किया। यहां पर पूरे नियमों के साथ हो रहे कार्य को देखकर वह मन में प्रशंसा किए बगैर नहीं रह सके। यहां पर हेल्प डेस्क पर मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ संदिग्धों की पल्स ऑक्सीमीटर से जांच हो रही थी।

जन उद्घोषणा व्यवस्था से बीच बीच में कोरोना से बचाव के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा था। साफ सफाई भी अच्छी पाई गई। जांच की रिपोर्टें लगातार पोर्टल पर दर्ज हो रही थीं। डीएम ने तुरंत अधीक्षिका डॉ. प्रियंका यादव को शिविर कार्यालय बुलाया। वहां उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया।अधीक्षिका डाॅ0 प्रियंका यादव को शिविर कार्यालय में प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button