टी वेंकटेश अपर मुख्य सचिव सिचाई नोडल अधिकारी नामित

अयोध्या – उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जनपदो में धान क्रय केन्द्रो एवं विकास कार्यो के सत्यापन हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उसके क्रम में अयोध्या जनपद के नोडल अधिकारी के रूप में टी वेंकटेश अपर मुख्य सचिव सिचाई को नामित किया गया है। इन नोडल अधिकारियो द्वारा विकास कार्यो की समीक्षा जिसमें मुख्य रूप से धान क्रय केन्द्र, गन्ना क्रय केन्द्र, निराश्रित गौशाला स्थलो, कोविड-19 एवं उसके वैक्सीन की व्यवस्था हेतु स्टोर के निर्माण, नहरो में पानी की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता, वरासत के मामलो का निस्तारण तथा कानून व्यवस्था संबंधित बिन्दु प्रमुख होंगे। नोडल अधिकारी द्वारा 30 दिसम्बर को जनपद का गहन भ्रमण एवं निरीक्षण किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button