ग्राम प्रधान की हत्या

मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान की हत्या तथा दुर्घटना में एक बच्चे की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया। अनुसूचित जाति/जनजाति एक्ट के तहत दी जाने वाली सहायता राशि के अलावा मुख्यमंत्री सहायता कोष से 05-05 लाख रु0 की अतिरिक्त धनराशि पीड़ितों के परिजनों को दिए जाने की घोषणा। सम्बन्धित थानाध्यक्ष तथा इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश,अपराधियों के विरुद्ध गैंग्स्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनकी सम्पत्ति जब्त करते हुए एन0एस0ए0 लगाने के निर्देश।


लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान की हत्या तथा दुर्घटना में एक बच्चे की मृत्यु का संज्ञान लिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है।     मुख्यमंत्री जी ने अनुसूचित जाति/जनजाति एक्ट के तहत दी जाने वाली सहायता राशि के अलावा मुख्यमंत्री सहायता कोष से 05-05 लाख रुपए की अतिरिक्त धनराशि पीड़ितों के परिजनों को दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने सम्बन्धित थानाध्यक्ष तथा चैकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अपराधियों के विरुद्ध गैंग्स्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनकी सम्पत्ति जब्त करते हुए एन0एस0ए0 लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, इस तरह की घटना के लिए जिले के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button