कुएँ में तैरती मिली अज्ञात युवक की लाश

कुएँ में तैरती मिली अज्ञात युवक की लाश,लाश को पुलिस ने भेजा पीएम के लिये।

अब्दुल जब्बार

अयोध्या , (भेलसर)रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने कुएं में एक अज्ञात युवक की लाश तैरती देखी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक रुदौली कोतवाली क्षेत्र के गोगावां गांव में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव कुंए में तैरता हुआ देखा।जिसकी खबर जंगल मे आग की तरह गांव में फैल गई। सूचना पर वहां ग्रामीणों का तांता लग गया।ग्रामीणों द्दारा इसकी सूचना तत्काल रुदौली कोतवाली को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल आरके राना तत्काल अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर कर कुंए में तैरता हुआ लगभग 20 वर्षीय युवक के शव कुएं से बाहर निकलवाया और शव की पहचान का काफी प्रयास किया लेकिन शव की पहचान नही हो सकी।

मृतक युवक के शव को एसआई हरिकेश यादव ने पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।सीओ डाक्टर धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया की बुधवार को ग्राम सभा गोगांवा से बाहर कुछ दूरी पर दिलीप कुमार के खेत में स्थित कुएं में दिलीप ने शव को तैरता हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकालवाया और काफी सड़ा हुआ था पुलिस द्दारा शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांव वालों को भी बुलाकर शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।सीओ डॉ0 धर्मेंद्र यादव ने बताया की शव 72घण्टे मर्चरी में रखा जाएगा उसके बाद शव का पीएम कराया जाएगा औऱ शव के शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा।शिनाख्त के लिए गश्ती जारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button