कांग्रेस ने दलित संकल्प यात्रा निकाली

सिद्धि श्री


लखनऊ , हाथरस की दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए उ0प्र0 कांग्रेस अनु0जाति विभाग द्वारा आज उ0प्र0 के 17 जिलों में दलित संकल्प यात्रा निकाली गयी जिसके तहत कल 23 दिसम्बर को सभी जनपदों के प्रभारियों द्वारा प्रेसवार्ता की गयी परन्तु आज सुबह ही उ0प्र0 की योगी सरकार के दलित विरोधी मंसूबों के चलते पुलिस द्वारा कई जिलों में दलित संकल्प यात्रा निकालने से पहले ही जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को रास्ते में रोका गया तथा उन्हें गिरफ्तार कर दलितों केा आवाज दबाने का प्रयास किया गया। गोरखपुर में अनु0जाति विभाग के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर एवं प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

मध्य जोन के कार्यवाहक अध्यक्ष तनुज पुनिया द्वारा बाराबंकी जिले के कई कस्बों में बाल्मीकि बस्ती में दलित संकल्प यात्रा निकाली कई।लखनऊ में लवकुशनगर में बाल्मीकि मंदिर के पास बाल्मीकि बस्ती में दलित संकल्प यात्रा निकालकर हाथरस की बिटिया को श्रद्धांजलि दी गयी। संकल्प यात्रा में प्रमुख रूप से तरूण रावत, सिद्धिश्री, अनुराग बाल्मीकी, सुशील बाल्मीकि, जितेन्द्र कुमार, आशीष, संजय बाल्मीकि, भारत लाल, वेद प्रताप, परवेज मंसूरी, सोनू गौतम, आलोक रावत, उत्कर्ष आदि तमाम लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button