कांग्रेस के प्रत्याशी बृजेश कुमार सिंह ने किया नामांकन

बृजेन्द्र कुमार सिंह 

लखनऊ, लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के लिए कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बृजेश कुमार सिंह ने आज पूर्वान्ह इको गार्डेन से जुलूस के साथ चलकर भारी संख्या में मौजूद कांग्रेसजनों एवं स्थानीय लोगों के साथ आलमबाग, चारबाग, हजरतगंज होते हुए लखनऊ मण्डलायुक्त कार्यालय पहुंचकर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी की मौजूदगी में मध्यान्ह अपना पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह एडवोकेट ने पर्चा दाखिल कराया।

इस मौके पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज सड़क से लेकर सदन तक युवाओं के हक और हुकूक के लिए संघर्षरत है। उन्होने आगे कहा कि मौजूदा समय में आज का युवा हताश और निराश है। योगी सरकार के राज में रोजगार के अवसर निरन्तर कम होते जा रहे हैं नई भर्तियों पर रोक लगी हुई हैं, आये दिन भर्तियां भ्रष्टाचार की भंेट चढ़ रही हैं। उन्होने अपील की है कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ से कांग्रेस प्रत्याशी श्री बृजेश कुमार सिंह को भारी बहुमत से विजयी बनाकर युवाओं, छात्रों, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, मजलूमों की आवाज को मजबूत बनायें।

पर्चा दाखिल करने के इस मौके पर प्रमुख रूप रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह , प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी लखनऊ रमेश कुमार शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज तिवारी, पंकज तिवारी, राजेश सिंह काली, देवेन्द्र प्रताप सिंह, अंजनी शुक्ला पिन्टू, आलोक सिंह रैकवार, सिकन्दर अली, आस्था तिवारी, वंदना सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

इस मौके पर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सरोज तिवारी, रमेश श्रीवास्तव एवं मनोज तिवारी, लखनऊ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारीगण केकेसी कालेज के पूर्व अध्यक्ष रविभूषण यादव राजन, छात्र नेता सोनू गांधी, केकेवी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अवधेश यादव, राजीव तिवारी एवं संजय शुक्ला, डीएवी कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल, विद्यान्त कालेज के पूर्व अध्यक्ष अजय बाजपेयी आदि छात्र नेताओं ने बृजेश कुमार सिंह को अपना समर्थन देते हुए नामांकन में बढ़चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

मीडिया से बात करते हुए लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के प्रत्याशी बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि मैं अगर सभी साथियों के समर्थन से मैं सदन में पहुंचा तो निश्चित तौर पर बेरोजगार नौजवानों की मजबूत आवाज बनूंगा और समय-समय पर वह चाहे नौकरी का मुद्दा हो, किसानों की बदहाली का मुद्दा हो, महिलाओं की सुरक्षा और उनकी भागीदारी की बात हो, बढ़ती मंहगाई की बात हो, सड़क से लेकर सदन तक मैं उ0प्र0 के साथियों की आवाज बनूंगा। उन्होने मीडिया के साथियों को भी सहयोग प्रदान करने के लिए उनका सहयोग मांगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button