एकल विद्यालय द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर/अयोध्या- “उठो,जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए”का संदेश देने वाले युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं में ऊर्जा का संचार कर रहे हैं।कभी उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आत्मविश्वास और साहस के बल पर इंसान असंभव को भी संभव करके दिखा देगा।

उनके विचारों का असर समाज के हर वर्ग पर पड़ा।स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन के उपलक्ष पर 15 दिन अलग अलग कार्यक्रम किया जाता है।इसी क्रम में शनिवार को एकल विद्यालय भाग अवध अंचल साकेत के संच शुजागंज और रुदौली के सभी आचार्य और संच प्रमुख ने आज स्वच्छता अभियान चलाया।स्वच्छता अभियान ममरेजनगर हाता मंदिर परिसर से अख्तियारपुर ग्राम सभा तक चला।स्वच्छता कार्यक्रम में संच प्रमुख सुरेश,अंकित सक्सेना,फ़तेह खान,जयसिंह,धर्मेन्द्र शर्मा समेत सभी आचार्य उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button