आगामी पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर आज बैठक की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत चुनाव से जुडे़ पार्टी पदाधिकारी व मंत्रीगण सम्मलित हुए।  प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता संगठन की योजना रचना के अनुसार अपनी तैयारियांें को और तेज कर दें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची बनाने के लिए कल से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने के लिए कार्य करें।

उन्होंने कहा कि बूथ पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने पंचायत चुनाव से जुडे़ पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने प्रवास कार्यक्रमों में तेजी लायें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर पहुंचकर दस्तक दें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसान व लोककल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों के बल पर हम पंचायत चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगें। 

प्रदेश उपाध्यक्ष व पंचायत चुनाव के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक प्रशासनिक मण्डल के अनुसार जबकि 15 से 20 अक्टूबर तक जिला स्तर पर  पार्टी द्वारा बैठक आयोजित की जाएगीं। बैठक में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक, रामनरेश अग्निहोत्री, रमाशंकर पटेल, विपिन वर्मा विधायक, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, प्रकाश पाल, प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश, संजय राय, क्षेत्रीय संयोजक डा0 विवेक द्विवेदी, विनोद राय, हेमन्त राजपूत, विजय प्रताप सिंह व हरीश ठाकुर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button