Wednesday, May 6, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अलंकृत भिखारी ठाकुर लोक नाट्य परम्परा के भी जनक थे-अखिलेश

अलंकृत भिखारी ठाकुर लोक नाट्य परम्परा के भी जनक थे-अखिलेश

355

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भोजपुरी के क्रांतिकारी कवि एवं लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की 133वीं जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करते हुए कहा है कि वे लोक जागरण के महान संदेशवाहक थे। उन्हें भोजपुरी का शेक्सपीयर भी कहा जाता है।

श्री यादव ने कहा पद्मश्री से अलंकृत भिखारी ठाकुर लोक नाट्य परम्परा के भी जनक थे। समाज को आईना दिखाने वाली उनकी रचनाएं आज भी प्रासंगिक है। वे भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार, रंगकर्मी और सामाजिक कुरीतियों के विरोध में दृढ़ता से खड़े होने वाले जननायक थे।