सेक्स पर बात करेंगी सोनाक्षी

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ में एक सेक्स क्लीनिक चलाने की कोशिश करती नजर आएंगी। इस फिल्म के प्रमोशन में सोना इस तरह जुटी हैं कि ट्विटर पर अपना नाम बेबी बेदी कर लिया है। इसके साथ सोनाक्षी लोगों से चुप ना रहने की और सेक्स पर बात करने की अपील कर रही हैं।

सोनाक्षी ने लिखा, अब चुप ना रहो, अजी बात तो करो, अधिक जानकारी के लिए मिस कॉल करें +91 7069588444 पर. सोनाक्षी ने ये ट्वीट 24 जुलाई की रात किया था और फिलहाल ये इंटरनेट पर छाया हुआ है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा  शिल्पी दासगुप्ता के डायरेक्शन में बनी फिल्म  ‘खानदानी शफाखाना’ से बॉलीवुड में धमाल मचाने वाली हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक युवा पंजाबी लड़की के रोल में नजर आएंगी। सोनाक्षी सिन्हा के अलावा फिल्म में वरुण शर्मा और बादशाह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 2 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने अपने पहले गाने कोका से भी लोगों का खूब दिल जीता था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button