सी.एम.एस. छात्र ने जीता ‘स्टार परफार्मर अवार्ड’

रोबोटिक्स प्रतियोगिता में ‘स्टार परफार्मर अवार्ड’ सी.एम.एस. छात्र ने जीता।

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-5 के प्रतिभाशाली छात्र शाश्वत मिश्रा ने अपने ज्ञान, वैज्ञानिक प्रतिभा व सृजनात्मक क्षमता के बलबूते रोबोटिक्स प्रतियोगिता में ‘स्टार परफार्मर अवार्ड’ का खिताब अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता सिरेना टेक्नोलाॅजीज प्रा. लि., कर्नाटका के तत्वावधान में आयोजित सिरेना नाॅलेज एण्ड इन्फार्मेशन प्रोग्राम के अन्तर्गत आयोजित हुई।


सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने सिरेना नाॅलेज एण्ड इन्फार्मेशन प्रोग्राम के अन्तर्गत स्वनिर्मित डिजाइन, साफ्टवेयर, हार्डवेयर एवं उच्च तकनीक का उपयोग कर रोबोट का निर्माण किया तथापि लाॅजिकल थिंकिंग, क्रिटिकल थिंकिंग, क्रिएटिवटी एण्ड इनोवेशन, एनालिटिकल स्किल, प्रजेन्टेशन स्किल एवं टाइम मैनेजमेन्ट आदि मानकों विभिन्न पर अपने मेधात्व का परचम लहराया। शाश्वत द्वारा निर्मित रोबोट को निर्णायक मंडल की भरपूर सराहना मिली। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने शाश्वत की वैज्ञानिक प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के क्षेत्र में आगो बढ़ने को सदैव प्रोत्साहित करता है और उनकी की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने, संवारने व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का सतत् प्रयास करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्र लगातार अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button